फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दस दिन ध्यान में लीन रहने के बाद निकले केजरीवाल, बोले-पंजाब में 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

Fri, 12 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विपश्यना केंद्र धर्मकोट में 10 दिन तक रोजाना 11 घंटे ध्यान में लीन रहने और संन्यासी जीवन जीने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई ऊर्जा ग्रहण कर बाहर आ गए हैं। केंद्र से बाहर आते ही अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी पंजाब चुनाव में 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी।
विज्ञापन

2 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
पंजाब विस चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उचित समय आने पर नाम घोषित किया जाएगा। परिधि गृह धर्मशाला में दिल्ली रवाना होने से पूर्व मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपश्यना केंद्र में ध्यान लगाकर उन्होंने नई ऊर्जा अर्जित की है।
विज्ञापन

3 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
इस ऊर्जा के बल पर अब वह दिल्ली में हर चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल में पहली बार ध्यान लगाने आए। इससे पहले जयपुर और पुणे आदि के केंद्रों में वह कई बार मेडिटेशन कर चुके हैं।

4 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
10 दिन के मेडिटेशन कोर्स से आंतरिक शांति मिली है। हर आदमी की जिंदगी में उथल-पुथल रहती है। मेडिटेशन से इस इससे लड़ने की क्षमता पैदा होती है।
विज्ञापन

5 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
एलजी की ओर से समीक्षा के लिए दिल्ली सरकार की 150 नीतियों की मांगी गई फाइलों के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि अभी उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
कोर्ट की ओर से एलजी नजीब जंग को दिल्ली का बॉस बनाने के सवाल पर कहा कि दिल्ली जाकर वह पहले आर्डर पढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने हिमाचल में आम आदमी पार्टी की योजना पर कहा कि अभी यहां चुनाव दूर हैं। पंजाब चुनाव के बाद हिमाचल पर फोकस होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें