दो हफ्ते पहले चिकनी खड्ड पर लाखों खर्च कर बनाया बिलासपुर का बैहल पुल फिर बह गया। जिला ऊना में भी बारिश से स्कूलों, दफ्तरों व कार्यालयों में तीसरी बार जलभराव होने से कर्मचारियों, विद्यार्थियों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से औट तक पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। सड़क मार्ग से मंडी जा रहे बौद्ध गुरु दलाईलामा रास्ते में फंस गए। उन्हें वाया हमीरपुर होकर मंडी जाना पड़ा।