फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पुलिस देखते ही मंडप से भागा दूल्हा और बाराती, वजह चौंकाने वाली

Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लग्न की तैयारी हो रही थी। पंडित फेरे करवाने ही वाला था तभी पुलिस पहुंची और मंडप से दूल्हा और बाराती भाग खड़े हुए। शादी रुकने पर लड़की के परिजनों ने खूब हंगामा किया। जिस समय हंगामा हुआ शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। लड़की के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके से दूल्हा पक्ष फरार था। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्र साहो में चाइल्ड लाइन की मदद से पुलिस ने ऐन मौके पर एक बाल विवाह को रुकवा दिया। शादी वाले घर में जैसे ही पुलिस पहुंची, लग्न से पहले दूल्हा और बाराती मंडप से भाग खड़े हुए। पंचायत रिकॉर्ड में नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल नौ माह निकली। पुलिस को लड़की ने मर्जी से शादी करने का बयान दिया। लड़की  के परिजनों की ओर से माफी मांगने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। दूल्हे की उम्र 24 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें रविवार रात नौ बजे 1098 नंबर पर बाल विवाह कराने की सूचना मिली। सोमवार सुबह सबसे पहले उपायुक्त सुदेश मोख्टा और महिला एवं बाल विकास अधिकारी को शादी के बारे में अवगत कराया। उपायुक्त ने एसडीएम चंबा को जांच के निर्देश दिए। एसडीएम चंबा बचन सिंह ने थाना प्रभारी और बाल विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को रिकॉर्ड खंगालने और शादी वाले घर में जाने के निर्देश दिए। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह नौ बजे पुलिस टीम शादी वाले घर में पहुंच गई। बारातियों के लिए खाना (धाम) बन चुका था। लग्न की तैयारी हो रही थी। इससे पहले दूल्हे और उनके परिजनों को पुलिस दबोचती पूरी बारात दूल्हे समेत मंडप छोड़कर भाग खड़ी हुई। शादी रुकने पर लड़की के परिजनों ने खूब हंगामा किया। लड़की को बालिग बताते रहे। लेकिन जब पुलिस ने पंचायत प्रधान और सचिव की मदद से रिकॉर्ड खंगाला तो लड़की की जन्मतिथि 22 अप्रैल 2000 निकली। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लड़की की उम्र 16 साल नौ महीने मानी गई। आयु प्रमाणपत्र सामने आने के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस से माफी मांगकर पल्ला छुड़ाया। लड़की ने भी पुलिस को दिए बयान में जबरन शादी करवाने की बात से इंकार किया। इसके बाद लड़की के परिजनों को बाल विवाह न कराने की हिदायत देकर पुलिस वापस लौट गई। जिस समय हंगामा हुआ शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि लड़की के परिजनों ने माफी मांग ली है। लड़की के बयान भी दर्ज किए गए हैं। मौके से दूल्हा पक्ष फरार था। फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि उन्हें चाइल्ड लाइन संस्था की ओर से सूचना मिली थी। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी को रुकवा दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि 18 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी नहीं होनी चाहिए। यह कानूनन अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अभी भी गुपचुप तरीके से कम उम्र की लड़कियों की शादी करवा देते हैं। लोगों को बाल विवाह रोकने में आगे आना चाहिए। 1098 पर एक अज्ञात फोन कॉल्स से बाल विवाह रुक पाया है। उन्होंने कहा कि 18 साल के बाद ही लड़कियों की शादी करवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें