पुल जहां पर बनाया जा रहा है वहां से क्यारी, कईला, डाडुवा, सरेड़ी के 300 से ज्यादा ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं होगा। पुल खाली अछोण और चांदनी के मध्य लगाने का प्रस्ताव है जो क्यारी से लगभग पांच किमी दूरी पर है। अभिभावक सुरेश, हीरा सिंह, मदन, सुरजीत, दिनेश रोशन इत्यादि ने बताया कि पुल चांदनी के समीप बनाया जा रहा है लेकिन, उन्हें उसका कोई फायदा नहीं है। उन्हें गांवों के नजदीक फुट ब्रिज की आवश्यकता है, जिससे रोजमर्रा का आना-जाना सुगम हो सके।