उपायुक्त डीसी राणा ने रानी सुनयना की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
- फोटो : अमर उजाला
पिंक पैलेस स्थित रानी सुनयना के चिह्न की राज कन्या ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान उपायुक्त डीसी राणा, सदर विधायक पवन नैयर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर, उपाध्यक्ष सीमा कश्यप सहित अन्य ने रानी सुनयना की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गृहरक्षक बैंड की ओर से मनमोहक प्रस्तुतियों और वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ माता के चिह्न को पिंक पैलेस से बाहर निकालकर फूलों से सजी पालकी में रखकर सूही मढ़ के लिए ले जाया गया।