हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी मीनाक्षी की शादी के दिन शनिवार सुबह 8:00 बजे सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीएम के शिमला स्थित निजी आवास हॉली लॉज, रामपुर में पुश्तैनी महल (पद्म पैलेस) और दिल्ली में सरकारी घर समेत कुल 11 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। सीबीआई टीम साढ़े 11 घंटे तक वीरभद्र सिंह के घर पर डटी रही। टीम घर में रखे सभी लैपटॉप कब्जे में लेकर और सारे सामान की लिस्ट बनाकर देर शाम 7:30 बजे दिल्ली लौट गई है। फोटो: नरेश भारद्वाज
Trending Videos
विज्ञापन
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
2 of 22
बताया जा रहा है कि तलाशी के दौरान टीम को करीब ढाई लाख रुपये नकद और पुश्तैनी गहने मिले हैं। टीम ने वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे विक्रमादित्य सिंह से लंबी पूछताछ भी की। छापामारी के दौरान हॉली लॉज में मंत्री विद्या स्टोक्स, मुकेश अग्निहोत्री, ठाकुर सिंह भरमौरी, कर्नल धनी राम शांडिल, सुधीर शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल और उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी भी मौजूद थे। डीआईजी सीबीआई के नेतृत्व में 25 अफसरों और कर्मचारियों की टीम हॉली लॉज पहुंची तो उस समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बेटी के शादी समारोह में संकटमोचन मंदिर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
3 of 22
डीआईजी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके खिलाफ शुक्रवार को सीबीआई ने मुकदमा दर्ज किया है। घर की तलाशी लेनी है। सर्च वारंट है। वीरभद्र ने कहा कि आज उनकी बेटी की शादी है। वे वहीं निकल रहे हैं। आप तसल्ली से घर को सर्च कर सकते हैं। चाबियों का गुच्छा देकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह परिवार के साथ संकट मोचन मंदिर चले गए। शादी की रस्में निभाने के बाद मुख्यमंत्री मंदिर से करीब ग्यारह बजे लौटे। सीबीआई ने जून 2015 में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, बेटे विक्रमादित्य सिंह, बेटी अपराजिता सिंह और एलआईसी एजेंट आनंद चौहान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर प्रारंभिक जांच शुरू की थी।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
4 of 22
सीबीआई ने यह जांच सीएम वीरभद्र सिंह की 6.1 करोड़ की आय पर उठे सवाल पर शुरू की, जिसका स्रोत स्पष्ट नहीं होने के आरोप थे। यह आमदनी वर्ष 2009 से 2011 के बीच की बताई जाती है, जब वीरभद्र सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। मुख्यमंत्री पर आरोप हैं कि 6.1 करोड़ रुपये उनकी और उनके परिवार की जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश किए गए। वीरभद्र सिंह की ओर से यह आमदनी सेब के बगीचे से हुई बताई गई है। लेकिन कुछ ही साल में सेब के बगीचे से आमदनी करोड़ों रुपये कैसे बढ़ गई, इस पहलू पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
5 of 22
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हॉली लॉज में बेटी की शादी समारोह के मौके पर रिश्तेदारों और बारातियों को लंच करवा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सीबीआई के लोगों से कहा कि यू आर अनइनवाइटेड गेस्ट, बट बेटी की शादी है आप भी लंच कर लो। हालांकि, सीबीआई की टीम ने लंच करने से इंकार कर दिया। मुख्यमंत्री के चेहरे पर कोई शिकन नजर नहीं आ रही थी, लेकिन इस बात का मलाल जरूर था कि बेटी की शादी के दिन ही उनके घर पर रेड की गई।
विज्ञापन
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
6 of 22
आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा - हमने कोई गलत काम नहीं किया है। सीबीआई अपना काम कर रही है, इसे करने दो। मैं यहां शादी में आई हूं। सीबीआई की जांच के बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं।
विज्ञापन
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
7 of 22
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अरुण जेटली ने ये आरोप पहले भी सीएम पर लगाए थे। यह मामला अर्द्धन्यायिक है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान व्यापम घोटाले में संलिप्त हैं और वसुंधरा राजे भी घपलों के आरोपों से घिरी हैं। उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है। जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे यह हिमाचल सरकार की छवि खराब करने के प्रयास में जुटी है। यह मामला जनता के दरबार में जाएगा।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
8 of 22
विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि ऐसा लगता है कि बेटी की शादी वाले दिन जान-बूझकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर पर छापा मारा गया। यह गलत है। देश में और भी कई मुख्यमंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही। वीरभद्र सिंह पर राजनीतिक कार्रवाई की जा रही है। जहां तक वह मानते हैं-कांग्रेस के सभी विधायक सीएम वीरभद्र सिंह के साथ हैं।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
9 of 22
सीबीआई की छापामारी के बीच करीब छह बजे हॉलीलॉज के द्वार पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मियों में झड़प हो गई। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भीतर जाने की जिद करते रहे, जबकि सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब सभी लोगों को भीतर जाने दिया जा रहा है तो उन्हें क्यों रोका जा रहा है, जबकि वे कांग्र्रेस के कार्यकर्ता हैं।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
10 of 22
हॉली लॉज का माहौल देखकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सबसे छोटी बेटी अपराजिता सिंह भी विचलित हो गईं। वह सबकुछ फटी-फटी आंखों से देखती रहीं। सीबीआई ने इस मामले में अपराजिता सिंह को भी शामिल किया है। संकटमोचन मंदिर में बड़ी बहन मीनाक्षी सिंह की शादी के समारोह से लौटने के बाद अपराजिता सिंह वापस हॉली लॉज पहुंचीं। गाड़ी खुद अपराजिता सिंह के पति एवं मुख्यमंत्री सिंह वीरभद्र सिंह के दामाद अंगद सिंह चला रहे थे।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
11 of 22
आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सीबीआई ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी निवास हॉली लॉज में दबिश दी। सुबह ठीक आठ बजे सीबीआई डीआईजी के नेतृत्व में 25 अफसरों और कर्मचारियों की टीम यहां पहुंची। लेकिन, गेट पर ही मुख्यमंत्री की हिमाचल पुलिस की सुरक्षा गार्द ने टीम को भीतर दाखिल होने से रोक दिया। इसकी सूचना तुरंत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी गई। सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि सर दिल्ली से सीबीआई टीम आई है, इन्हें क्या लौट जाने को कहूं, मुख्यमंत्री ने कहा नहीं इन्हें भीतर आने दो। सीएम की इजाजत के बाद ही सुरक्षा दस्ते ने सीबीआई की टीम को हॉली लॉज के भीतर दाखिल होने दिया।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
12 of 22
ठीक उसी समय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। ऐसे वक्त में सीबीआई को घर के भीतर देखकर हैरत में पड़ गए। सीबीआई ने करीब छह घंटे तक हॉलीलॉज के कोने कोने की तलाशी ली। सीबीआई शिमला कार्यालय के कर्मचारी देर शाम निकले। रिश्तेदार और बारातियों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था हॉलीलॉज में की गई थी। इस दौरान सीबीआई की टीम ने हॉलीलॉज के एक एक कमरे की गहनता से तलाशी ली। लेकिन, हॉलीलॉज में इस मामले से जुड़े कोई नए साक्ष्य नहीं मिले। जिससे दर्ज किए गए केस को कोई मजबूती मिल पाए।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
13 of 22
शिमला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी मीनाक्षी सिंह की दूसरी शादी बडे़ ही सादे समारोह में हो रही थी। इसकी गिने-चुने लोगों को ही सूचना दी गई थी। मेहमान भी खास-खास ही बुलाए गए थे। यह शिमला के संकटमोचन मंदिर में रखी गई थी। मीनाक्षी सिंह का यह विवाह फरीदकोट राजघराने में रविंद्र सिंह बराड़ हो रही था। सीएम और उनके परिवार के अन्य सदस्य हॉली लॉज से संकमोचन मंदिर जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि सुबह-सवेरे ही सीबीआई की टीम पहुंच गई। आते ही सीबीआई ने सीएम के निजी आवास की सारी अल्मारियां, तिजोरियां, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि सब सील कर दिए। सीबीआई से इजाजत लेने के बाद ही सीएम महज दो घंटे के लिए बेटी की शादी की रस्म निभाने जा पाए।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
14 of 22
संसदीय कार्य एवं उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीबीआई की यह कार्रवाई मोदी सरकार की तानाशाही का एक रूप है। इस कार्रवाई के लिए समय ही गलत चुना गया है। मुख्यमंत्री के घर में बेटी की शादी चल रही थी और मेहमान आ रहे थे कि इसी बीच सीबीआई ने घर पर छापामारी की। यह आपत्तिजनक कार्रवाई है। यह चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। सीबीआई मोदी के इशारे पर चल रही है। यह सेंट्रल बीजेपी इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी बन गई है। पूरा मंत्रिमंडल और विधायक दल वीरभद्र सिंह के साथ खड़ा है।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
15 of 22
छापामारी के दौरान ही पांच मंत्रियों की पत्रकार वार्ता में संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को इस बात का आभास पहले ही था, इसलिए पूरे मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पक्ष में हस्ताक्षर कर उनके साथ खड़े होने की बात की है। अग्निहोत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री तानाशाह हो गए हैं। वे तानाशाह हुक्मरान की तरह काम कर रहे हैं। देश में आपातकाल जैसी स्थिति खड़ी हो गई है। हिमाचल में लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2012 में ये आरोप अरुण जेटली ने भी लगाए थे। इसी मामले में सीबीआई ने एक बार तो क्लोजर रिपोर्ट भी फाइल कर दी है।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
16 of 22
सरकार बदलने के बाद सीबीआई की जांच भी बदल जाती है। इसी मामले में 14 अक्तूबर को कोर्ट में भी सुनवाई है। शनिवार सवेरे ही जब सीबीआई की टीम हॉलीलाज पहुंची तो सीएम ने कहा कि घर में मेहमान पहले से ही हैं। पूरा घर खुला है, पड़ताल की जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बिहार में चुनाव हैं। इसी से पहले जानबूझकर ऐसा किया गया है। मुख्यमंत्री के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता है। अग्निहोत्री ने ऐलान किया कि यह लड़ाई राजनीतिक तरीके से भी लडे़ंगे और कानूनी रूप से भी लड़ी जाएगी।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
17 of 22
सीबीआई की छापामारी के बीच सरकार के पांच मंत्रियों ने शनिवार शाम चार बजे शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता की। इस वार्ता में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा शामिल हुए। उनके अलावा मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल, नंदलाल, निर्दलीय विधायक बलवीर वर्मा के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं में डा. सुभाष मंगलेट, केवल सिंह पठानिया, बावा हरदीप सिंह आदि भी में शामिल रहे। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के साले अरुण सेन भी मौजूद रहे।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
18 of 22
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार और वीरभद्र सिंह इस्पात एवं स्टील मंत्री थे, तब पहली बार सीबीआई की छापेमारी हुई थी। उन्होंने कांग्रेसियों के बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई को निराधार बताया। कहा कि वकील प्रशांत भूषण ने भी दिल्ली हाईकोर्ट में वीरभद्र सिंह के खिलाफ जनहित याचिका दायर की थी। यह सब यूपीए सरकार के समय का किया-धरा है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई से पहले की मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करवा लिया। संपर्क सूत्र कौन हैं जो सीबीआई और प्रदेश सरकार को कार्रवाई की पल-पल की जानकारियां दे रहे हैं। अंदरखाते इनके लोग ही जानकारियां देते हैं, इससे स्पष्ट होता है कि यह राजनीति का आंतरिक खेल है। आठ दिन पहले ब्यूरोक्रेट्स की मैगजीन में भी 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले का जिक्र किया गया था। सीबीआई ने यह कार्रवाई एनडीए के निर्देश पर नहीं बल्कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर हुई।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
19 of 22
जांच एजेंसियों के मुताबिक तीन साल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बगीचे में बागवानी से होने वाली आय 6.56 करोड़ रुपये दिखाई गई है। आय कर विभाग ने उनकी इस आमदनी पर सवाल उठाए थे। जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक आनंद चौहान ही मुख्यमंत्री के श्रीखंड वाले बगीचे की देखरेख करते थे। जून 2008 में वीरभद्र और आनंद चौहान ने एक एमओयू साइन किया था। इस एमओयू के तहत आनंद चौहान को वीरभद्र के बगीचे की भी देखभाल करनी थी। यह भी तय किया गया था कि चौहान को बागान से होने वाली आमदनी वीरभद्र और उनके परिवार की तरफ से एलआईसी या म्यूचुअल फं ड्स में निवेश करना होगा।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
20 of 22
हालांकि, चौहान ने दावा किया है कि उसने वीरभद्र सिंह के बागान के सेब यूनिवर्सल एप्पल एसोसिएट के चुन्नी लाल को बेचे हैं। चुन्नी लाल नाम के शख्स ने टैक्स अथॉरिटीज को उन 18 गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर दिए हैं, जिनकी मदद से वीरभद्र के बगीचों से सेब ढोए थे। आरोप रहे हैं कि जो नंबर आयकर विभाग के पास पेश किए उनमें से दो नंबर तो स्कूटर के हैं। एक अन्य नंबर तेल टैंकर का है और एक नंबर तो ऐसा है जो किसी को अलॉट ही नहीं हुआ। इनमें से कुछ नंबर तिपहिया वाहनों के हैं, जो इस्तेमाल ही नहीं किए गए।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
21 of 22
आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 11 ठिकानों पर सीबीआई की छापामारी से प्रदेश की राजनीति में सियासी उबाल आ गया है। डेढ़ दशक बाद प्रदेश में किसी बड़े राजनेता पर सीबीआई की यह दूसरी बड़ी छापामारी है। 19 साल पहले मंडी में सीबीआई ने तत्कालीन केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के खिलाफ कार्रवाई कर छापामारी की थी। इस कार्रवाई को जहां कांग्रेसियों ने राजनीति द्वेष से प्रेरित करार दिया, वहीं भाजपा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है।
बेटी की शादी के दिन सीएम वीरभद्र के घर सीबीआई के छापे
22 of 22
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी मीनाक्षी का विवाह रिसायती परिवार से संबंधित रविइंद्र सिंह के साथ हुआ है। वे फरीदकोट रियासत के अंतिम शासक रहे राजा हरिंदर सिंह बराड़ के छोटे भाई कंवर मनजीत सिंह का पौत्र हैं और शहर में पारिवारिक कारोबार को संभाल रहे हैं।