फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, 146 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी तक करें आवेदन

Sun, 09 Dec 2018 10:02 AM IST
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश की कारागारों एवं सुधार केंद्रों में खाली चल रहे वार्डरों के 146 पदों के लिए सरकार भर्ती करने जा रही है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से 20 जनवरी, 2019 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 146 पदों में 132 पुरुष और 14 पर महिलाओं की भर्ती होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए जेल विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 20 दिसंबर के बाद इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद विभाग एसएमएस और अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए ई-मेल आईडी पर ही परीक्षा का शेड्यूल अपलोड करेगा। विभाग ऑफलाइन कॉल लेटर भर्ती के दौरान जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
पुरुषों के भरे जाने वाले 132 पदों में से कांगड़ा में 33, मंडी 20, शिमला 16, सिरमौर 11, सोलन, ऊना 9, बिलासपुर 7, चंबा 8, हमीरपुर 7, किन्नौर में एक, कुल्लू में सात, लाहुल-स्पीति में एक पद शामिल हैं।

4 of 5
महिला वार्डर के 14 पदों के लिए चंबा, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले से एक-एक पद भरा जाएगा, जबकि कांगड़ा जिले से 7 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह भर्ती प्रक्रिया धर्मशाला, मंडी और शिमला रेंज में होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट hpprisons.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं। - सोमेश गोयल, महानिदेशक जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें