फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL ने उतारा ‘एसटीवी-444’ प्लान, हर रोज मिलेगा 4जीबी डाटा

Sat, 17 Jun 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 6
बीएसएनएल ने बंपर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में उपभोक्ताओं को प्रतिदिन 4जीबी डाटा मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 6
मोबाइल कंपनियों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बीएसएनएल ने ट्रिपल-4 प्लान अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए जारी किया है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रीपेड उपभोक्ताओं को 444 रुपये में यह प्लान‌ मिलेगा। इस एसटीवी-444 प्लान के तहत उपभोक्ता 90 दिनों के लिए 4जीबी प्रतिदिन के हिसाब से अनलिमिटेड डाटा का प्रयोग कर पाएंगे।

4 of 6
बीएसएनएल के धर्मशाला जिला महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि यह प्लान बीएसएनएल एसटीवी-333 की सफलता के बाद जारी किया गया है। इसमें डाटा प्रयोग की प्रतिदिन सीमा 3जीबी थी।
विज्ञापन

5 of 6
बीएसएनएल के एसटीवी-444 लेने के लिए उपभोक्ता बीएसएनएल के ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बीएसएनएल धर्मशाला 19 जून को ‘ग्राहक शिक्षा कार्यशाला’ का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्यशाला चीलगाड़ी (धर्मशाला) स्थित बीएसएनएल मुख्यालय के ओसीबी भवन में होगी। इसमें ग्राहकों से न केवल बीएसएनएल की जारी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी, जबकि शिकायतों का निपटान भी शीघ्र करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें