बीएसएनएल ने फेस्टिवल सीजन में अनलिमिटेड डाटा व फ्री कॉलिंग के ऑफरों की झड़ी लगा दी है। निगम ने एक नहीं बल्कि कई बंपर ऑफर निकाले हैं। निगम के स्थापना दिवस पर देशभर में नए ब्राडबैंड कांबो प्लान ने इंटरनेट के साथ ही कॉलिग की फ्री सुविधा को लांच कर दिया गया है। आइए जानते हैं-
विज्ञापन
2 of 8
निगम ने अनलिमिटेड डाटा कूपन प्लान भी लांच किए हैं। इंटरनेट स्पीड को भी बढ़ा दिया है। निगम ने न्यूनतम स्पीड को 512 केवीपीएस से बढ़ाकर एक एमबीपीएस कर दिया है। जीएम बीएसएनएल ने इन आकर्षक ऑफरों की जानकारी दी। आगे जानिए कौन सा प्लान है आपके लिए-
विज्ञापन
3 of 8
निगम ने 1199 रुपये का ब्राडबैंड कांबो प्लान लांच किया है। इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट के साथ देशभर में फ्री कॉलिंग की सुविधा का आनंद भी ग्राहक उठा पाएंगे।
4 of 8
पुराने ब्राडबैंड उपभोक्ता भी इस प्लान को अपना सकते हैं। साथ ही 249 रुपये में नया ब्राडबैंड कनेक्शन लांच किया है। यह ऑफर छह माह बाद 499 रुपये के प्लान में कनवर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 8
इसमें एक जीबी तक उपभोक्ता दो एमबीपीएस स्पीड का आनंद ले सकेंगे। एक जीबी इस्तेमाल करने के बाद भी उपभोक्ता को एक एमबीपीएस स्पीड मिलेगी।
विज्ञापन
6 of 8
वहीं, मात्र 49 रुपये में नया लैंडलाइन कनेक्शन बीएसएनएल एक्सपीरियंस नाम से निगम ने जारी किया है। इसमें रात्रि नौ बजे से सुबह सात बजे तक किसी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग व रविवार को दिनभर निशुल्क कॉलिंग सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
7 of 8
वहीं, पहली दफा अनलिमिटेड डाटा कूपन भी निगम ने लांच किए हैं।
इस मौके पर लक्की कूपन स्कीम में इनाम पाने वाले उपभोक्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें 549 रुपये के डाटा कूपन में 10 जीबी थ्रीजी व 1099 के डाटा कूपन में अनलिमिटेड थ्री जी डाटा मिलेगा।