फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में दो जगह की निवासी हैं कंगना रनौत, चुनाव आयोग की ऐप से बड़ा खुलासा

Sat, 13 Apr 2019 01:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत हिमाचल ही नहीं, बल्कि मुंबई में भी वोटर है। देवभूमि से ताल्लुक रखने वाली कंगना का मतदाता सूची में हिमाचल के मंडी के अलावा मुंबई में भी नाम दर्ज है। हालांकि, कंगना रणौत के नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है, लेकिन उनकी उम्र, पिता का नाम एक ही है। चुनाव आयोग की ही वोटर हेल्पलाइन एप से यह खुलासा हुआ है। एप में कंगना का नाम दोनों जगह मतदाता सूची में सामने आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग के डेटा से जुड़ी इस एप में कंगना रणौत नाम सर्च किया तो देशभर में इस नाम के सिर्फ दो मतदाता होने की जानकारी सामने आई। मुंबई में बांद्रा वेस्ट विधानसभा हलके के बीपीएम हाई स्कूल पोलिंग स्टेशन के तहत कंगना का नाम बतौर मतदाता दर्ज है। मुंबई में उनके खार स्थित पते पर बनी कंगना रणौत की मतदाता पर्ची में पिता का नाम अमरदीप रणौत लिखा है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो
उधर, हिमाचल के मंडी जिला में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के तहत भांबला बस्सी मतदाता केंद्र में भी उन्हें वोटर दर्शाया गया है। यहां उनके पिता का नाम सिर्फ अमरदीप दर्ज है। मंडी में वह कंगना रणौत है, जबकि मुंबई में कंगना रनौत के नाम से वह मतदाता सूची में शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने इस संबंध में जानकारी होने से इंकार किया। कहा कि नाम एक ही जगह हो सकता है। फिर भी अगर ऐसा है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

4 of 5
फाइल फोटो
कंगना रणौत जैसी चर्चित हस्ती का दो जगह मतदाता सूची में नाम होने पर चुनाव आयोग के दावों पर भी सवाल खड़ा हो गया है। आयोग दावा करता है कि सूची में किसी व्यक्ति का दो जगह नाम संभव नहीं है, क्योंकि आयोग मतदाताओं के डी-डुप्लीकेशन के लिए कंप्यूटरीकृत तरीका अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो
विवादों से खासा नाता रखने वाली बेबाक कंगना रणौत के राजनीति में भी आने की चर्चा होती रही है। चर्चा यह भी रही है कि लोकसभा चुनाव में वह एक राष्ट्रीय पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतर सकती हैं। हालांकि, बाद में कंगना ने ही खुद इस बात को नकार दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें