दिवाली मनाने के लिए मनाली स्थित उनके बंगले में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली, भाई अक्षित और अन्य परिजन मौजूद रहे। छोटी दिवाली के दिन मनाली की वादियों को बर्फ की सफेद चादर में देख कंगना भावविभोर हो गईं। बर्फबारी में मौज-मस्ती कर इस त्योहार का आनंद लिया।