हिमाचल में जारी बर्फबारी ने बीते कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार रात से जारी बर्फबारी ने प्रदेश में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बर्फबारी के चलते आधे से अधिक प्रदेश का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया है। यातायात ठप है जबकि संचार व्यवस्था ने भी दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
2 of 16
राजधानी शिमला, ऊपरी शिमला सहित बर्फीले क्षेत्रों में बिजली गुल होने से ब्लैक आउट हो गया है। यहां सड़क के साथ साथ रेल यातायात भी ठप हो गया है। शिमला शहर में दो फीट, चांशल घाटी में चार फीट, रोहतांग में आठ फीट से ज्यादा बर्फबारी रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
3 of 16
प्रदेश में छह नेशनल हाइवे समेत 500 से अधिक छोटे-बड़े सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। हजारों वाहन सड़कों पर फंस गए हैं। सैलानी होटलों में कमरे लेने के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को भी बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
4 of 16
राजधानी शिमला में बर्फबारी होने से अप्पर शिमला और किन्नौर का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। शिमला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग भी शोघी के पास बंद हो गया है। शिमला शहर में भी शनिवार को दिन भर ट्रैफिक बंद रहा।
विज्ञापन
5 of 16
उधर, कुल्लू-मनाली एनएच-21 भारी बर्फबारी से बंद हो गया है। मनाली से पतलीकूहल के बीच सैकड़ों पर्यटक व निजी वाहन फंस गए हैं। भारी बर्फबारी से नेशनल हाईवे-21 स्थित मनाली-पतलीकूहल के बीच सैकड़ों पर्यटक वाहन फंस रहे। सुबह से ही पर्यटक वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं और दिन भर वाहन रेंगते रहे। टैक्सी चालकों ने सैलानियों से मनमाने दाम वसूले। मात्र 18 किलोमीटर के सफर के लिए टैक्सी चालकों ने 1500 रुपये 2000 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
6 of 16
शुक्रवार रातभर को हुई भारी बर्फबारी से कुल्लू घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई गांवों का संपर्क कट गया है। मनाली में शुक्रवार रात से ही ब्लैक आउट चल रहा है। बाह्य सराज को जोड़ने वाला हाइवे-305 के बंद होने से 58 पंचायतों की सवा लाख आबादी जिला मुख्यालय से अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन
7 of 16
कांगड़ा जिला की धौलाधार की पहाड़ियों में हिमपात हुआ है। नड्डी, डललेक, धर्मकोर्ट और छोटा भंगाल में हिमपात हुआ है। छोटा भंगाल में बर्फबारी के बाद यातायात अवरुद्ध हो गया है। छोटा और बड़ा भंगाल का संपर्क भी कट गया है।
8 of 16
चंबा जिला में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। पांगी, भरमौर, खजियार, डलहौजी, चुराह, सलूणी समेत जिला मुख्यालय के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है।
9 of 16
यह मुख्य सड़क मार्ग हैं बंद
- चंडीगढ़-शिमला-रामपुर-किन्नौर
- शिमला-मंडी
- कुल्लू-मनाली-रोहतांग-केलांग
- सोलन-मीनस
- शिमला रोहडू़
- नाहन-नौहराधार
10 of 16
ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने से किसान-बागवान चहक उठे हैं। कृषि और बागवानी के लिए बर्फबारी-बारिश को संजीवनी माना जा रहा है।
11 of 16
बर्फबारी के बाद शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। जतोग और शिमला के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।
12 of 16
शनिवार को जतोग और कैथलीघाट से कालका के लिए ट्रेनें रवाना की गई। रेलवे के वाणिज्य निरीक्षण अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि शिमला से सुबह साढ़े आठ और साढ़े दस बजे रवाना होने वाली गाड़ियां रवाना नहीं हो पाई। तीन गाड़ियां तारादेवी, शोघी और कैथलीघाट में खड़ी हो गई हैं।
13 of 16
प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी कई सालों को बाद शिमला में हुई भारी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने बर्फबारी का फोटो साझा करते हुए सैलानियों से हिमाचल आने और हिमाचल की खूबसूरती तथा बर्फबारी का लुत्फ उठाने की अपील की। पिछले काफी समय से राज्यपाल आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को लाने के लिए प्रयासरत रहे हैं।
14 of 16
नए साल की पहली ही बारिश और बर्फबारी ने हिमाचल में ब्लैक आउट कर दिया है। राजधानी शिमला समेत आधे प्रदेश में शुक्रवार रात से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है। कई जगह पेड़ गिरने से बिजली की एचटी लाइनें और पोल बुरी तरह से टूट गए हैं। बिजली बोर्ड कर्मी हालांकि लाइनों को ठीक करने में जुटे हैं, लेकिन प्रदेश में जारी बर्फबारी मरम्मत कार्यों को प्रभावित कर रही है।
15 of 16
चंबा, कुल्लू, सोलन, मंडी, किन्नौर, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, सिरमौर, रामपुर, रोहड़ू के कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। बर्फबारी के चलते प्रदेश में बढ़ी शीतलहर ने लोगों को परेशानियों में डाल दिया है। बर्फबारी के दौरान उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बिजली बोर्ड की तरफ से पहले से तैयारियां की जाती हैं लेकिन शनिवार की बर्फबारी ने बोर्ड की सभी तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। सोलन के चायल में बर्फबारी का नजारा।
राजधानी में जारी बर्फबारीके चलते मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूरा सिस्टम भी ठप हो गया है। शनिवार को मौसम विभाग द्वारा सिर्फ व्हाट्सअप पर ही कुछ जानकारियां दी गई। रविवार के पूर्वानुमान को लेकर भी मौसम विभाग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। शनिवार को शिमला में कितने साल बाद इतनी अधिक बर्फबारी हुई है, इसकी जानकारी भी मौसम विभाग के पास मौजूद नहीं है। सोलन के कसौली में बर्फबारी का नजारा।