फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की खातिर इस अभिनेता ने ठुकराए पाक के दो बड़े ऑफर

Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
मनमोहन वशिष्ठ/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
1 of 7
डॉन, मर्डर-2, क्रिएचर जैसी फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके सेना के रिटायर्ड मेजर टर्न एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल ने पाकिस्तान से मिले दो ऑफरों को ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं क्या कहना है बिक्रमजीत का-
विज्ञापन

2 of 7
सरहद पर बढ़ते तनाव को देखते हुए देश की आन के लिए भारतीय सेना के रिटायर्ड मेजर टर्न एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल ने पाकिस्तान के दो मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों से नाता तोड़ दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
सोलन से संबंधित एक्टर का कहना है कि भारत-पाक के बीच मौजूदा हालातों और पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैनिकों पर किए जा रहे हमलों की वे निंदा करते हैं। उनकी शहादत को सम्मान देते हुए उन्होंने पाकिस्तान के दो मशहूर ब्रांड्स के विज्ञापनों से नाता तोड़ दिया है।

4 of 7
अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि अभिनेता को सबसे अधिक अपने अभिनय से लगाव होता है, लेकिन बात अगर देश की आन-बान और शान की हो तो फिर अभिनय क्या चीज है। हिमाचल सहित उनके शहर सोलन और लारेंस स्कूल सनावर के सहपाठी और सेना में उनके साथ सेवाएं दे चुके अधिकारी भी उनके इस निर्णय से प्राउड फील कर उन्हें प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
बिक्रमजीत कंवरपाल ने बताया कि उन्होंने 6 अक्तूबर को पाकिस्तान की एक मशहूर टेली नेटवर्क कंपनी का विज्ञापन जो बैंकॉक में शूट होना था, उसे ठुकरा दिया और अब 8 अक्तूबर को पाकिस्तान की मशहूर बिस्किट कंपनी के विज्ञापन को भी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
bikramjeet kanwarpal
दोनों एड कॉर्डिनेटर उनसे संपर्क में हैं। अगर दोगुना, तीन गुणा अधिक आफर हुआ तो भी वे एड नहीं करेंगे। क्योंकि जो पाकिस्तान आतंकवादियों से हमले करवाकर हमारे सैनिकों को धोखे से शहीद कर रहा है वो असहनीय है। हालांकि बॉलीवुड में टिके रहने के लिए हर वक्त पैसे की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2003 में बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले बिक्रमजीत कंवरपाल थल सेना में रहे। वह 1989 में कमीशन निकालकर सेना में भर्ती हुए। वह 2002 में मेजर के पद सेवानिवृत्त हुए। वे देश की सबसे ऊंचाई वाली रक्षा पोस्ट सियाचिन के अलावा पंजाब में सेवाएं दे चुके हैं। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपने बचपन के सपने को साकार करने के लिए बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने लारेंस स्कूल सनावर से पढ़ाई की है और उस समय भी वह स्कूल के कार्यक्रमों में अभिनय किया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें