फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कैबिनेट के फैसले: इतने पदों को भरने की मंजूरी, बेघर लोगों को मिलेगी जमीन

Fri, 13 Dec 2019 02:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन(धर्मशाला)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कैबिनेट ने कांगड़ा जिले के सुलह में बहुतकनीकी कॉलेज खोलने को मंजूरी दी। इसके अलावा धौलाकुआं में बन रहे आईआईएम के लिए भी केंद्र के नाम जमीन का स्थानांतरण करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह जमीन लगभग 1000 बीघा है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में चुनाव आयोग को 11 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की गई। तपोवन विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों को भी करुणामूलक आधार पर नौकरी देने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सरकार के इस फैसले से हिमाचल के कई परिवारों को राहत मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने जिला बिलासपुर के घुमारवीं में आपदा के चलते गांव में हुई क्षतिपूर्ति का भी फैसला लिया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 इसमें कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए थे। सरकार ने इन लोगों को घर बनाने के लिए दो-दो बिस्वा जमीन देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
महालेखा परीक्षक प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी
कैबिनेट ने भारत नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक वर्ष 2017-18 के प्रतिवेदन को विधानसभा के पटल में रखने को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें