केंद्र सरकार माइक्रो, लघु और मध्यम दर्जे के उद्योग हिमाचल में स्थापित करवाने के पक्ष में है। सरकार इन उद्योगों में निवेशकों को ज्यादा सुविधाएं दे रही है। प्रदेश के हस्तशिल्प, हथकरघा और शिल्पकारों की अलग पहचान है। हिमाचल में हाथ से तैयार सामान की देश-विदेश में काफी मांग है। इस क्षेत्रों आधुनिक मशीनों का उपयोग और लोगों को प्रशिक्षण देकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। ऐसे तैयार सामान का निर्यात भी किया जा सकता है। हिमाचली शॉल और चंबा रुमाल, चुग, शहद, लकड़ी का सजावटी समान आदि मांग काफी रहते हैं।