बीते दिन ही मनाली सोलंग गांव और रोहतांग टनल के बीआरओ कार्यालय के पास आखिरी नाले में हिमखंड गिरा। वहीं, लाहौल के रतोली और त्रिलोकनाथ में गिरे हिमखंड से चिनाब नदी का प्रवाह पिछले 26 घंटे से रुका हुआ है। इससे क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। आंकड़ों की बात करें तो राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू में बीते कई सालों से हिमखंड गिर रहे हैं।