फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिमाचल में स्थापित चार परीक्षा केंद्रों में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ली गई। परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। प्रदेश के नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 252 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी। शिमला के पोर्टमोर स्कूल में 99, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में 93, शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में 45 और भारतीय पब्लिक स्कूल (बीपीएस) चंबा में 15 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से भी स्टूडेंट्स परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

2 of 7
विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से करवाई गई छात्रवृत्ति परीक्षा की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और अपना आकलन करने का मौका मिला है। प्रदेश के चारों परीक्षा केंद्रों में सुबह दस से साढ़े ग्यारह बजे तक परीक्षा ली गई।
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

3 of 7
इसमें विद्यार्थियों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तर्ज पर ओएमआर शीट्स दी गईं। परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों ने भी अमर उजाला के प्रयास की तारीफ की। कहा कि भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उन्हें एक माध्यम अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा ने दिया है। उन्हें अब पता है कि भविष्य में होने वाली परीक्षाएं किस आधार पर होंगी।

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

4 of 7
दृष्टिबाधित विद्यार्थी राजकुमार ने भी दिया पेपर- राजकीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहन के हॉस्टल में रहने वाले कुल्लू जिले के जमा एक के दृष्टिबाधित छात्र राजकुमार ने राइटर के साथ अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। उन्होंने अमर उजाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ने उन्हें इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल कर छात्रवृत्ति पाने का जो मौका दिया है, इसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

5 of 7
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बच्चे सुबह करीब 8:30 बजे ही पहुंचना शुरू हो गए। अधिकतर विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए थे। छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिलों के दूरस्थ और दुर्गम स्थलों से विद्यार्थी पहुंचे। मंडी के नेरचौक से योगिता तो परीक्षा देने के लिए अपने घर से सुबह 3.30 बजे ही अभिभावकों के साथ निकलीं।
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

6 of 7
परीक्षा शुरू होने से ठीक 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचीं। सरकाघाट से आए मुकेश, अजय, विशाल और आशीष ने बताया कि वे सुबह 4 बजे घर से निकले। परीक्षा को लेकर वे एक माह पहले से तैयारी में जुट गए थे। कई विद्यार्थियों ने दूसरी बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा दी। छात्रवृत्ति परीक्षा देने के लिए शिमला से शारीरिक रूप से अक्षम छात्र राजीव थिमटा भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा गजब का जोश

7 of 7
अक्षम बाल केंद्र दाड़ी में नॉन मेडिकल संकाय में पढ़ाई कर रहे राजीव ने बताया कि पेपर काफी आसान था। इसके लिए वह दो माह से तैयारी कर रहे थे। वह आईएएस बनना चाहते हैं। बैजनाथ से 11 वर्षीय राजीव और 14 वर्षीय तनु प्रिया ने बताया कि अभिभावकों के सहयोग से ही उन्होंने घर में परीक्षा की तैयारी की। नगरोटा बगवां से 15 वर्षीय आशीष और साक्षी, देहरा से दसवीं कक्षा के छात्र अनमोल, मिशा शर्मा और निखिल शर्मा भी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा की तैयारियां काफी बेहतर थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें