हिमाचल के ऊना में देर रात वन तस्करों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला हो गया। इस हमले में डिप्टी रेंजर समेत कई अफसरों को गंभीर चोटें लगी हैं। आइए जानते हैं कैसे ये घटना घटी..
Trending Videos
विज्ञापन
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
2 of 9
जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद देर रात करीब दस बजे वन
विभाग की एक टीम ऊना के गोंदपुर इलाके में पहुंची थी। सूचना थी कि यहां
अवैध कटान किया जा रहा है।
विज्ञापन
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
3 of 9
रात 10 बजे रेंजर राजेश कुमार की अगुवाई में टीम रवाना हुई। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और पत्थरों, लाठियों एवं रॉड से हमला कर दिया।
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
4 of 9
वन माफिया ने पहले सरकारी गाड़ी पर पत्थर बरसाने शुरू किए, फिर उसमें सवार रेंजर, डिप्टी रेंजर, वन रक्षक एवं एक अन्य कर्मचारी पर रॉड, डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
5 of 9
तीन दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने विभाग की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में महकमे के अफसरों-कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर हमलावर फरार हो गए। इस हमले में बुरी तरह से घायल चार अफसरों और कर्मचारियों को चालक ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया।
विज्ञापन
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
6 of 9
घटना की सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। हरोली थाना के एचएसओ बिन्नी मिन्हास ने बताया कि हमलावरों में पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
7 of 9
इस हमले में सभी कर्मचारियों को चोटें आई हैं। डिप्टी रेंजर पवन कुमार को गंभीर चोटें लगी हैं। सभी अस्पताल में भर्ती हैं।
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
8 of 9
वहीं, ऊना में वन विभाग की टीम पर हुए हमले ने फिर वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों के पास न तो हथियार हैं और न ही गश्त या दबिश देने के लिए वाहन। इससे उलट वन माफिया और उनके गुर्गों के पास हथियार भी होते हैं और वाहन भी रहते हैं। ऐसे में वन माफिया पर नकेल कसने की उम्मीद करना भी बेमानी सा लगता है।
रेड मारने गई टीम पर जानलेवा हमला, गाड़ी छोड़ भागे अफसर
9 of 9
ऊना में वीरवार को हुए हमले के बाद फारेस्ट कर्मचारी नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था की मांग शुरू कर दी है। एचपी फॉरेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तुलसी राम और सचिव पवन कुमार ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विभाग कड़े कदम उठाए। साथ ही मांग की कि विभाग पुलिस पर दबाव बनाए ताकि आरोपी किसी कीमत पर छूट न पाए और उन्हें कड़ी सजा मिले।