हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बदमाशों ने एक रात में दो एटीएम काट डाले। तस्वीरों में देखिए कैसे काटे गए दोनों एटीएम...(सभी तस्वीरें: ऊना ब्यूरो से) नकाबपोश शातिरों ने सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दौरान कुछ नोट एटीएम में ही रह गए। गैस कटर से दोनों मशीनें काटी गई और चंद मिनटों में ही 29 लाख चोरी किए गए। नकाबपोश सारा कैश निकालकर गाड़ी से फरार हो गए। जिले में इस साल एटीएम काटने की ये 17वीं वारदात है।