लेफ्टिनेंट बनते ही BCCI अध्यक्ष के नाम आई एक खास उपलब्धि, तस्वीरें
Sat, 30 Jul 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल में हमीरपुर से भाजपा सासंद अनुराग ठाकुर एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कमीशन प्राप्त करने वाले संसद के पहले सेवारत भाजपा सांसद बन गए हैं। अपने दादा के बाद अनुराग का भी सेना के जरिए देश सेवा का सपना पूरा हो गया।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 8
शुक्रवार दिल्ली के साउथ ब्लाक में आयोजित समारोह में भारतीय सेना जनरल जनरल दलबीर सिंह सुहाग और पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हिमाचल प्रेम कुमार धूमल ने अनुराग ठाकुर को 124 इंफेंट्री बटालियन सिख बटालियन में शामिल होने के लिए उनके कंधे पर लेफ्टीनेंट की फीती पहनाई।

3 of 8
41 वर्ष के अनुराग ठाकुर ने प्रादेशिक सेना की ओर से चंडीगढ़ में आयोजित लिखित परीक्षा के साथ साथ निजी साक्षात्कार पास किया है। इसके बाद उन्होंने भोपाल में आयोजित प्रशिक्षण को पूरा किया है। वह एक नियमित अधिकारी के रूप में प्रादेशिक सेना में कार्य ग्रहण कर रहे हैं।

4 of 8
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रादेशिक सेना में कमीशन लेकर गर्व महसूस हो रहा है। मैं देवभूमि हिमाचल प्रदेश से आता हूं और बचपन से ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा था। मुझे पहले राजनीति के माध्यम से देशसेवा का मौका मिला और अब प्रादेशिक सेना के माध्यम से मैं देशसेवा का एक और मौका मिल रहा है।

5 of 8
अनुराग ने कहा कि मेरे दादा फौज में थे। मेरे पिता ने पहली बार संसद में वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा उठाया और अब मैं प्रादेशिक सेना के माध्यम से देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

6 of 8
समारोह में प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने कहा अपने बेटे को प्रादेशिक सेना में एक लेफ्टीनेंट के रूप में देखना मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। अनुराग को प्रादेशिक सेना में एक लेफ्टीनेंट के रूप में देखना पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।