2019 में एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। दो साल बाद भी बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स का उद्घाटन करेंगे। अब लोगों को घर-द्वार के नजदीक विश्व स्तरीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। केंद्र सरकार ने प्रदेश को एम्स, पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, चार मेडिकल कॉलेज, आईआईआईटी और आईआईएम स्वीकृत किए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य ने केंद्र से 9500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत करवाईं हैं।