एनडीटीवी इमेजिन चैनल के कार्यक्रम मीठी छुरी नंबर वन में भी काम किया। बॉलीवुड में विकी डोनर मूवी से एंट्री की। गौर हो कि हाल ही में यामी की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सुपरहिट रही है। यामी का ननिहाल ज्वालाजी में हैं। बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली यामी गौतम बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यामी अभी तक काबिल, बदलापुर, सनम रे, विक्की डोनर, टोटल स्यापा, एक्शन-जेक्शन और हीरो सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में यामी ‘उरी’ फिल्म में नजर आई।