फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीषा ने कही दिल की बात, हद है शिमला में ये सुविधा नहीं, सरकार उठाए कदम

Mon, 18 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
24 दिनों से राजधानी शिमला में बॉलीवुड फिल्म ‘डियर माया’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने पहली बार अपने दिल की बात सामने रखी। आइए जानते हैं मनीषा किस बात से ज्यादा दुखी दिखी। - फोटो : अमर उजाला
24 दिनों से राजधानी शिमला में बॉलीवुड फिल्म ‘डियर माया’ की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने पहली बार अपने दिल की बात सामने रखी। आइए जानते हैं मनीषा किस बात से ज्यादा दुखी दिखी।
विज्ञापन

2 of 8
मीडिया से बातचीत करते हुए मनीषा ने कहा कि दस साल बाद शिमला में शूटिंग के लिए आई हूं। हिमाचल के लोग बहुत अच्छे हैं। मनीषा ने कहा कि हिमाचल में महिलाएं काफी सुरक्षित हैं। - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से बातचीत करते हुए मनीषा ने कहा कि दस साल बाद शिमला में शूटिंग के लिए आई हूं। हिमाचल के लोग बहुत अच्छे हैं। मनीषा ने कहा कि हिमाचल में महिलाएं काफी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

3 of 8
यहां रात को अकेले चलने में भी कोई डर नहीं लगता। राजधानी दिल्ली में आप इस तरह नहीं घूम सकते। शिमला का मौसम मोह लेने वाला है। यहां गंदगी देखने को नहीं मिलती। यहां के 92 फीसदी लोग भी साक्षर हैं। - फोटो : अमर उजाला
यहां रात को अकेले चलने में भी कोई डर नहीं लगता। राजधानी दिल्ली में आप इस तरह नहीं घूम सकते। शिमला का मौसम मोह लेने वाला है। यहां गंदगी देखने को नहीं मिलती। यहां के 92 फीसदी लोग भी साक्षर हैं।

4 of 8
यहां काम करने में बहुत मजा आता है, लेकिन दुख की बात है कि देश-दुनिया में मशहूर शिमला का एयरपोर्ट पिछले कई सालों से बंद है। यह काफी खलता है। प्रदेश सरकार को इसकी बहाली पर जल्द कदम उठाने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
यहां काम करने में बहुत मजा आता है, लेकिन दुख की बात है कि देश-दुनिया में मशहूर शिमला का एयरपोर्ट पिछले कई सालों से बंद है। यह काफी खलता है। प्रदेश सरकार को इसकी बहाली पर जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
उन्होंने कहा कि शिमला के प्रतिबंधित क्षेत्रों में शूटिंग करने और यहां तक वाहनों में सामान पहुंचाने के लिए लंबी-चौड़ी औपचारिकताएं निभानी पड़ती हैं। सरकार को शिमला में शूटिंग के हिसाब से फ्रेंडली माहौल बनाना चाहिए, ताकि कलाकारों को कोई दिक्कत न आए। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शिमला के प्रतिबंधित क्षेत्रों में शूटिंग करने और यहां तक वाहनों में सामान पहुंचाने के लिए लंबी-चौड़ी औपचारिकताएं निभानी पड़ती हैं। सरकार को शिमला में शूटिंग के हिसाब से फ्रेंडली माहौल बनाना चाहिए, ताकि कलाकारों को कोई दिक्कत न आए।
विज्ञापन

6 of 8
शिमला के बैंटनी कैसल में मीडिया ने जब राजनीति में जाने का सवाल पूछा तो मनीषा कोईराला ने सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला
शिमला के बैंटनी कैसल में मीडिया ने जब राजनीति में जाने का सवाल पूछा तो मनीषा कोईराला ने सीधे तौर पर इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

7 of 8
उन्होंने कहा कि वे एक कलाकार के रूप में ही दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। साल में दो ही फिल्मों में काम करूंगी। कन्नड़ फिल्मों के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही मनीषा ने बताया कि उन्हें किसी भी को-स्टार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वे एक कलाकार के रूप में ही दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी। साल में दो ही फिल्मों में काम करूंगी। कन्नड़ फिल्मों के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही मनीषा ने बताया कि उन्हें किसी भी को-स्टार के साथ काम करने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

8 of 8
वे अपने आप को हर परिस्थिति के अनुसार ढाल लेती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। काई पोछे, वेडनेस-डे जैसी लीक से हटकर फिल्में बन रही हैं जिन्हें दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। ‘डियर माया’ फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जिसमें सस्पेंस भरा हुआ है। शिमला के बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी। - फोटो : अमर उजाला
वे अपने आप को हर परिस्थिति के अनुसार ढाल लेती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काफी बदलाव आया है। काई पोछे, वेडनेस-डे जैसी लीक से हटकर फिल्में बन रही हैं जिन्हें दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। ‘डियर माया’ फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है जिसमें सस्पेंस भरा हुआ है। शिमला के बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली में होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें