नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर दोसड़का के पास बस का इंतजार कर रहे दो लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया और दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसे में शिलाई निवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि नाहन छावनी निवासी हिमांशु (28) पुत्र हरीश की टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
PICS: बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, महिला की मौत
2 of 7
हादसे के बाद चालक ने हड़बड़ाहट में ट्रक भगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
PICS: बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, महिला की मौत
3 of 7
पुलिस के अनुसार करीब 8 बजे पांवटा से नाहन की ओर आ रहे ट्रक नंबर एचआर-37ए-3830 के चालक विक्रमजीत निवासी राजपुरा पटियाला ने सड़क में खड़े दो लोगों को रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक ने शराब का सेवन किया हुआ था। इसमें शिलाई के दुगाना निवासी संगीता देवी (31) पत्नी मामराज की मौत हो गई।
PICS: बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, महिला की मौत
4 of 7
संगीता देवी के साथ उसका बेटा आयांश एवं भांजा प्रियांशु भी खड़े थे जो ट्रक की चपेट में आने से बच गए। मोगीनंद में निजी कंपनी में काम करने वाला हिमांशु अपने दोस्त का इंतजार कर रहा था कि बेकाबू ट्रक ने उसे भी अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
PICS: बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, महिला की मौत
5 of 7
हिमांशु का एक पैर बुरी तरह से फ्रेक्चर हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबाला रेफर किया गया है। हादसे में घायल ट्रक चालक को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने उसे कस्टडी में ले लिया है।
विज्ञापन
PICS: बेकाबू ट्रक ने दो को रौंदा, महिला की मौत
6 of 7
पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304ए और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उपचाराधीन ट्रक चालक को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की जाएगी।
खरोंच तक नहीं आई मासूम को- संगीता देवी अपने पति और डेढ़ साल के बच्चे के साथ चंडीगढ़ दवाई लेने जा रही थी। दोसड़का में बच्चा उसकी गोद में ही था। ट्रक ने जैसे ही टक्कर मारी संगीता तो चपेट में आ गई जबकि उसके हाथ से छिटकर बच्चा दूसरी तरफ गिरा। उसके खरोंच तक नहीं आई। हालांकि, मां को न पाकर बच्चा रोने लगा। उसके पति का भी रो-रोकर बुरा हाल है।