फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

विज्ञापन
1 of 10
एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे युवक को रौंद डाला। आरोपी चालक कांग्रेस नेता का बेटा बताया जा रहा है। जैसे ही हादसे की खबर फैली की भाजपा नेताओं ने मृतक के परिजनों के साथ हाइवे जाम कर दिया। हादसा हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया।
Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

2 of 10
पुलिस के अनुसार यहां मुख्य बस अड्डे के पास बुधवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

3 of 10
हादसे में बुरी तरह घायल कुसबाड़ (हमीरपुर) के मुनीष कुमार (19) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

4 of 10
आरोप है कि युवक को टक्कर मारने वाला कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक का बेटा है। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गुस्साए लोगों ने वीरवार को पूरा दिन हमीरपुर में चक्का जाम कर रखा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल और विधायक नरेंद्र ठाकुर भी साढे़ तीन घंटों तक लोगों के साथ धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

5 of 10
हमीरपुर बस अड्डे को लोगों ने दोनों ओर से बंद कर दिया। चक्का जाम के कारण पूरा दिन लोग परेशान होते रहे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हमीरपुर में ही होने के कारण मामले राजनीतिक रंग भी ले लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

6 of 10
आरोपी चालक की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने वीरवार सुबह करीब 9.15 बजे बस स्टैंड से शाम 6.00 बजे तक करीब नौ घंटे तक एनएच 103 पर चक्का जाम किया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

7 of 10
आक्रोश बढ़ता देख दोपहर 12.00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी धरने पर बैठ गए। पूरा शहर जाम हो गया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कार्यक्रम होने के कारण बड़सर गए एसपी और डीएसपी कार्यक्रम छोड़ हमीरपुर लौट आए।

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

8 of 10
दोपहर बाद 3.30 बजे धूमल धरने से उठ गए लेकिन कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। शाम चार से पांच बजे तक ग्रामीणों ने हमीरपुर बाईपास को भी बंद कर दिया। अंधेरा होने पर शाम छह बजे ग्रामीणों ने जाम खोला।

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

9 of 10
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दिया है। एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है ग्रामीणों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर चार गाड़ियों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी ने रौंदा युवक, हाइवे पर चक्का जाम

10 of 10
इनके चालकों से पूछताछ की जा रही है। एसपी का कहना है कि सभी गाड़ियों की फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि हादसा किससे हुआ है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें