फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन स्कूलों में होगी आठ हजार शिक्षकों की भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 06 Oct 2018 09:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
आर्मी पब्लिक स्कूलों में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया शुरू हो गई है। इसमें पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। आवदेन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर तय की गई है।
विज्ञापन

2 of 5
हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए सोलन और कांगड़ा जिला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अलग-अलग राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों को आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी लिखित परीक्षा के आधार पर भरेगा। पीजीटी पद के लिए 50 फीसदी स्नातकोत्तर में अंक और बीएड का होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
टीजीटी पद के लिए भी स्नातक में 50 फीसदी अंक और बीएड अनिवार्य की गई है। इन पदों के अभ्यर्थी सीटेट/टेट पास होना चाहिए। आयु 50 वर्ष के कम होनी चाहिए। पीआरटी शिक्षक के लिए बीएड या फिर दो वर्ष का डिप्लोमा और आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। 

4 of 5
सभी पदों के आवेदन के लिए फीस 500 रुपये निर्धारित की गई है। इसके लिए 24 अक्टूबर शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड तीन नंबर को जारी किए जाएंगे। जबकि 17 और 18 नवंबर को प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसका परिणाम तीन दिसंबर को निकलेगा। इस संबंध में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी दिल्ली के अतिरिक्त निदेशक कर्नल हिमांत सिंह का कहना है कि पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी के आठ हजार पदों के भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। पदों की संख्या कम और ज्यादा भी की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें