दो दिन के भीतर राजधानी शिमला का पारा छह डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है। शुक्रवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2006 के बाद फरवरी माह में शुक्रवार सबसे गर्म दिन रहा। फोटो: अजय कुमार
विज्ञापन
दो दिन में छह डिग्री चढ़ा शिमला का पारा
2 of 5
19 फरवरी 2006 को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री था। दस साल बाद शुक्रवार को फरवरी में सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है। वीरवार को शिमला का अधिकतम तापमान 18.4 था, जबकि बुधवार को 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन भी रहा।
विज्ञापन
दो दिन में छह डिग्री चढ़ा शिमला का पारा
3 of 5
शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को धर्मशाला का अधिकतम तापमान 16.4, ऊना का 25, सोलन का 24 और नाहन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
दो दिन में छह डिग्री चढ़ा शिमला का पारा
4 of 5
वहीं प्रदेश में रविवार से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश तथा मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आठ फरवरी को मध्य और उच्च क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। नौ फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। 10 फरवरी को दोबारा पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा। 11 फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्र्फबारी होगी।