फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, HRTC में हो रही हैं बंपर भर्तियां

Tue, 16 May 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
एचआरटीसी में 574 खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 7 जून तक आवेदन किया जा सकता है। 10वीं पास युवा भी इसके लिए पात्र होंगे। आइए हम आपको बताते हैं कब और कैसे इनके लिए आवेदन कर सकते हैं-

ये भी पढ़ें- रैन्समवेयर वायरस से बचाएंगे ये 5 टिप्स, सरकार ने जारी किया अलर्ट
ये भी पढ़ें- सेना ने भर्ती नियमों में किए दो बड़े बदलाव, अब ऐसे होंगी नई भर्तियां
विज्ञापन

2 of 8
हिमाचल सरकार एचआरटीसी में 574 रिक्त पदों को भरने जा रही है। इसके लिए आवेदन की तिथि 27 मई तय गई है। जनजातीय क्षेत्रों के आवेदकों को 7 जून तक निगम कार्यालय में या ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

3 of 8
ये सभी चालकों के पद हैं। अभ्यर्थी के लिए दसवीं पास के साथ एचटीवी लाइसेंस होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही बड़े वाहन चलाने में तीन साल का अनुभव जरूरी होगा। आवेदक की आयु 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयुसीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।

4 of 8
एचआरटीसी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे जिनमें शुरुआती मानदेय 7700 रुपए मासिक देय होगा। आवेदक का कद 160 सेंटीमीटर होना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
आवेदक बोनाफाइड हिमाचली होना अनिवार्य है। आवेदन फीस 200 रुपए निर्धारित की गई है। उम्मीदवार मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्‍थ होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 8
​एचआरटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक रिक्त पड़े पदों में सामान्य श्रेणी के लिए 132, अनुसूचित जाति के लिए 59, अनुसूचित जनजाति के लिए 14, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 56 पद आरक्षित रहेंगे। आगे पढ़ें किस श्रेणी के लिए कितने पद-
विज्ञापन

7 of 8
इसी तरह सामान्य बीपीएल के लिए 39, अनुसूचित बीपीएल के लिए 27, अनुसूचित जनजाति बीपीएल के लिए 8 और पिछड़ा वर्ग बीपीएल के लिए 32 सीटें रहेंगी। इसके अलावा सामान्य भूतपूर्व स्वतंत्रता सेनानी के लिए 9 पद हैं।
विज्ञापन

8 of 8
स्वतंत्रता सेनानी अनुसूचित जाति के लिए 6, स्वतंत्रता सेनानी जनजाति के लिए 11 और स्वतंत्रता सेनानी पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीटें, जबकि सामान्य भूतपूर्व सैनिक के लिए 93, अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक के लिए 31 और भूतपूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग के लिए 22 पद आरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें