फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंजार बस हादसे में एक ही क्षेत्र के 25 लोगों की मौत, गांव में नहीं जले चूल्हे

Thu, 20 Jun 2019 11:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 5
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कुल्लू जिले के बंजार में हुआ भीषण बस हादसा घाटी के लोगों को कभी न भुलाने वाले जख्म दे गया। दर्दनाक बस हादसे में सबसे अधिक बंजार की तीन कोठी से 25 लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन

2 of 5
कुल्लू बस हादसा
पांच लोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र के भी बताए जा रहे हैं। ताउम्र न भूलने वाले इस हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। कई घायल अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे में घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
बंजार की बाहू पंचायत में सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हुई है। जबकि मोहनी पंचायत से सात और टील पंचायत से पांच की दर्दनाक मौत होने से कई घरों में सन्नाटा पसर गया है। गांव में चूल्हे नहीं जले। 

4 of 5
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
कई पंचायतों से एक ही गांव से दो से तीन लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा बंजार विस के साथ सटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधानसभा चच्योट से भी पांच मृतक बताए जा रहे हैं। जो बंजार बस हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसे में कई लोग रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बंजार की तीन कोठी की तीन पंचायतों में 25 चिताएं एक साथ जलेंगी। बंजार-गाडागुशैणी रूट न केवल तीन कोठी क्षेत्र तो जोड़ता है बल्कि मुख्यमंत्री के करीब आधा दर्जन पंचायतों की जनता का भी यहीं से आवागमन रहता है। उधर, कुल्लू अस्पताल में हादसे में घायल लोग भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें