फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में निकली बंपर भर्तियां, शिक्षकों के भरे जाएंगे इतने पद

Wed, 20 Jun 2018 06:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचल में बंपर भर्तियां निकली हैं। शिक्षकों के 1800 नए पद भरे जाएंगे। वित्त महकमे ने टीजीटी और जेबीटी के पद भरने को मंजूरी दे दी है। बुधवार से शिक्षा विभाग भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर देगा।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पदों पर हाईकोर्ट के कड़े संज्ञान के बाद हरकत में आई प्रदेश सरकार ने शिक्षकों की जल्द भर्ती का फैसला लिया है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की अन्य श्रेणियों के रिक्त पद भी जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को लेकर बीते सप्ताह हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को जमकर लताड़ लगाई थी। इसी कड़ी में शिक्षा सचिव को हाईकोर्ट में तलब भी किया।

4 of 6
भर्ती को लेकर शिक्षा विभाग जल्द नियम तय करेगा। बता दें कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में 1754, अपर प्राइमरी स्कूलों में 2499 और सीएंडवी अध्यापकों (ओरल टीचर, भाषा अध्यापक, कला अध्यापक और शारीरिक शिक्षा अध्यापक) के 5277 पद रिक्त हैं। पद रिक्त होने के चलते ही शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की तनख्वाह देने को जारी कुल बजट का 23 प्रतिशत हिस्सा लैप्स हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रदेश सरकार बुधवार को शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में अपनी योजना बताएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद भी इस मामले को लेकर शिक्षा सचिव से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहरी क्षेत्रों से सटे सरकारी स्कूलों में नियुक्त सरप्लस शिक्षकों को ग्रामीण क्षेत्रों में भेजने के लिए सरकार ने शिक्षा उपनिदेशकों को युक्तिकरण की शक्तियां दे दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें