फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: टीचर्स डे पर हिमाचल के इन 14 शिक्षकों को मिला सम्मान

Tue, 06 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में साल 2016 के लिए दस शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा। आचार्य देवव्रत ने साल 2015 के चार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी नवाजा। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस पर राजभवन में आयोजित समारोह में साल 2016 के लिए दस शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा। आचार्य देवव्रत ने साल 2015 के चार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को भी नवाजा।
विज्ञापन

2 of 8
राज्यपाल ने इस अवसर पर कांगड़ा की रावमापा देहरा की प्रधानाचार्य पूनम राणा, मंडी की रावमापा कोट तुंगल की प्रवक्ता वंदना, मंडी की रावमापा (कन्या) के प्रवक्ता डॉ. रमेश शर्मा, शिमला की रावमापा रूसलाह के शारीरिक शिक्षा अध्यापक जगदीश सूरी को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने इस अवसर पर कांगड़ा की रावमापा देहरा की प्रधानाचार्य पूनम राणा, मंडी की रावमापा कोट तुंगल की प्रवक्ता वंदना, मंडी की रावमापा (कन्या) के प्रवक्ता डॉ. रमेश शर्मा, शिमला की रावमापा रूसलाह के शारीरिक शिक्षा अध्यापक जगदीश सूरी को सम्मानित किया।
विज्ञापन

3 of 8
सिरमौर की राजकीय उच्च पाठशाला शावगा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक रणवीर सिंह, सोलन की रावमापा सुबाथू के डॉ. दुनी चंद शास्त्री, सोलन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारती की जेबीटी पार्वती देवी को भी सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सिरमौर की राजकीय उच्च पाठशाला शावगा के शारीरिक शिक्षा अध्यापक रणवीर सिंह, सोलन की रावमापा सुबाथू के डॉ. दुनी चंद शास्त्री, सोलन की राजकीय प्राथमिक पाठशाला भारती की जेबीटी पार्वती देवी को भी सम्मानित किया गया।

4 of 8
हमीरपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बकरेड़ी के सतीश कुमार, शिमला की बनशेड़ा राजकीय प्राथमिक पाठशाला के संजीव कुमार मेहता और ऊना जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहतपुर के राम कुमार जोशी को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला बकरेड़ी के सतीश कुमार, शिमला की बनशेड़ा राजकीय प्राथमिक पाठशाला के संजीव कुमार मेहता और ऊना जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैहतपुर के राम कुमार जोशी को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया।
विज्ञापन

5 of 8
साल 2015 के चार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं रावमापा कुठाड के मुख्याध्यापक एवं वर्तमान में सोलन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, ऊना जिले के राजकीय उच्च विद्यालय भलोन के मुख्याध्यापक कश्मीर सिंह, ऊना जिले की रावमापा धर्मपुर के स्नातक अध्यापक राम लाल और बिलासपुर जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला घलियां की अध्यापिका संदेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला
साल 2015 के चार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं रावमापा कुठाड के मुख्याध्यापक एवं वर्तमान में सोलन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा, ऊना जिले के राजकीय उच्च विद्यालय भलोन के मुख्याध्यापक कश्मीर सिंह, ऊना जिले की रावमापा धर्मपुर के स्नातक अध्यापक राम लाल और बिलासपुर जिले की राजकीय प्राथमिक पाठशाला घलियां की अध्यापिका संदेश शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

6 of 8
राज्यपाल ने इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये या एक साल की एक्सटेंशन में से एक को चुनने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके शिक्षकों को राज्य सरकार दो साल की एक्सटेंशन या 60 हजार रुपये नकद में से एक विकल्प चुनने का मौका देगी। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के तहत 40 हजार रुपये या एक साल की एक्सटेंशन में से एक को चुनने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके शिक्षकों को राज्य सरकार दो साल की एक्सटेंशन या 60 हजार रुपये नकद में से एक विकल्प चुनने का मौका देगी।
विज्ञापन

7 of 8
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि कमजोर आदमी सरकार के किसी भी अन्य विभाग में खप सकते हैं लेकिन शिक्षा विभाग में ऐसा नहीं हो सकता। सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि अध्यापन एक आदर्श व्यवसाय है। अध्यापकों पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। अध्यापकों के आचार व्यवहार, चरित्र व विचारों से विद्यार्थी प्रभावित होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व समर्पण की भावना से निर्वहन करना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि कमजोर आदमी सरकार के किसी भी अन्य विभाग में खप सकते हैं लेकिन शिक्षा विभाग में ऐसा नहीं हो सकता। सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि अध्यापन एक आदर्श व्यवसाय है। अध्यापकों पर समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी है। अध्यापकों के आचार व्यवहार, चरित्र व विचारों से विद्यार्थी प्रभावित होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व समर्पण की भावना से निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
राज्यपाल ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को बाल मनोविज्ञान का प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। कहा, बच्चों को कुरीतियों से कैसे बचाया जाए? पढ़ाई में रुचि कैसे बढ़ाई जाए? देश-प्रदेश के प्रति बच्चों की क्या जिम्मेदारियां हैं? जीवन में उद्देश्य क्या होना चाहिए? इन बिंदुओं को लेकर शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है। प्रशिक्षित होने पर शिक्षक बच्चों का भविष्य बेहतर तरीके से संवार सकेंगे। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को बाल मनोविज्ञान का प्रशिक्षण देने का आह्वान किया। कहा, बच्चों को कुरीतियों से कैसे बचाया जाए? पढ़ाई में रुचि कैसे बढ़ाई जाए? देश-प्रदेश के प्रति बच्चों की क्या जिम्मेदारियां हैं? जीवन में उद्देश्य क्या होना चाहिए? इन बिंदुओं को लेकर शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण देने की जरूरत है। प्रशिक्षित होने पर शिक्षक बच्चों का भविष्य बेहतर तरीके से संवार सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें