फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का में गजब का हुनर, 12 भाषाओं के सुर मिला सकती है

Wed, 16 Jan 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 7
छोटी सी उम्र में बड़े पायदान तय करने वाली सोलन की अनुष्का 12 भाषाओं के सुर मिला सकती हैं। अनुष्का को देश भर में बोली जाने वाली अलग-अलग भाषाओं में गीत गाने का शौक है। 
विज्ञापन

2 of 7
इसी शौक की वजह से आज उसे टेलीविजन इंडस्ट्री में उभरती हुई गायिका के तौर पर देखा जा रहा है। महज 12 साल की उम्र में अनुष्का जोशी 15 राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर एंड टीवी पर आयोजित एक शो लव मी इंडिया में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में अपनी काबलियत को दर्शाते हुए नार्थ जोन से टॉप-20 में वाइल्ड कार्ड से जगह बनाकर टॉप 8 चैलेंजर में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। 

4 of 7
अनुष्का यू-ट्यूब पर अपनी आवाज का जादू लोगों के बीच में बिखेर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी वे अपनी पहचान को बढ़ावा देने में लगी हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला से बातचीत के दौरान अनुष्का ने बताया कि उन्हें संगीत की प्रेरणा अपने माता पिता से मिली। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य हिमाचली फोक को बढ़ावा देने के साथ देश में हिमाचली फोक की पहचान बनाना है।
विज्ञापन

6 of 7
अनुष्का ने बताया कि इनकी पहली यू ट्यूब वीडियो एलबम हिमाचल गॉट टेलेंट रही है। कहा कि वर्ष 2018 में संगीत की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बताया कि उनका प्रयास एक एलबम को निकालने का है। उन्होंने कई गानों को गाकर यू ट्यूब अकांउट पर वीडियो को अपलोड किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसको लाइक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें