हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी में भीषण अग्निकांड में व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। औद्योगिक हब बद्दी के काठा में वीरवार दोपहर ढाई बजे दिल दहला देने वाली घटना में 70 झुग्गियों समेत नौ साल का एक मासूम आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन
2 of 7
प्रवासी लोगाें ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक बच्चे की पहचान सूरज (9) पुत्र राजू निवासी बरेली यूपी के रूप में हुई है। आग की लपटों के बीच झुग्गियों में रखे गैस सिलिंडर भी फट गए, जिससे पास ही में एक उद्योग में भी आग लग गई।
विज्ञापन
3 of 7
इस अग्निकांड में 20 लाख से ज्यादा की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।काठा में प्रवासियों ने निजी भूमि पर झुग्गियां बनाई हुई थीं।
4 of 7
आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। फायर टेंडर लेकर पहुंचे अमले ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
5 of 7
इस पूरे ऑपरेशन से आग की चपेट में आए उद्योग और 50 अन्य झुग्गियों को जलने से बचा लिया गया। अग्निशमन केंद्र बद्दी के दमकल अधिकारी देवेंद्र झौटा ने कहा कि आग से 70 झुग्गियों समेत 9 साल का बच्चा जिंदा जल गया है।
विज्ञापन
6 of 7
अग्निकांड पीड़ितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत दी गई। मृतक के परिवार को 15 हजार और प्रत्येक पीड़ित परिवार को पांच-पांच हजार की फौरी राहत राशि दी गई है।
एसडीएम प्रशांत देष्टा, तहसीलदार बद्दी मुकेश शर्मा सहित अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। अग्निशमन केंद्र बददी के दमकल अधिकारी देवेंद्र झौटा ने कहा कि आग से 70 झुग्गियां जल गई हैं। वहीं एक 9 साल का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया है।