Year Ender 2022 Five Historic Victories Of Women: महिला सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार, सरकारी और गैर सरकारी संगठन लगातार प्रयासरत हैं। हालांकि कई क्षेत्रों में महिलाओं को आज भी लिंग भेदभाव व असमानता का सामना करना पड़ रहा है। कभी महिलाओं को किसी मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होती, तो कहीं महिलाओं को पुरुषों के समान वेतन नहीं मिलता। इस असमानता को झेल रहीं महिलाओं के लिए लगातार ऐसे बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं, जो उन्हें समाज में समान पायदान पर लाने में मदद करें। साल 2022 इन्हीं ऐतिहासिक प्रयासों का साल रहा। यह साल नारी शक्ति के नाम रहा। साल 2022 में कुछ ऐसे बड़े और ऐतिहासिक फैसले लिए, जो महिलाओं के हक में रहे। महिलाओं के अधिकारों को बढ़ाने, उन की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस साल पांच बड़े फैसले लिए गए। आइए जानते हैं महिलाओं की जीत वाले ऐसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में, जो साल 2022 में लिए गए।