Delhi New CM: दिल्ली में पूरे 27 साल के बाद एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बन गई है। बीती शाम बीजेपी नेता रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद आज उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ उनकी टीम के छह विधायकों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा, और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल हुए। अब हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर रेखा गुप्ता हैं कौन, जिन्हें अब दिल्ली की कमान सौंपी गई है। आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं।