Woman Empowerment: वो कहते हैं न कि 'बेटा भाग्य से होता है, लेकिन बेटियां सौभाग्य से होती हैं'। यही वजह है कि बेटी का जन्म सिर्फ एक नए सदस्य का आगमन नहीं, बल्कि घर में खुशियों और नई उम्मीदों का संचार होता है। बेटियां अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती हैं। वो न सिर्फ परिवार बल्कि भविष्य में जाकर पूरे समाज के लिए रोशनी का काम करती है। इसी के चलते उसकी परवरिश और भविष्य को संवारने के लिए परिवार को मिलकर एक मजबूत नींव रखनी चाहिए।
वो दौर अलग था, जब लड़कियों और महिलाओं को रसोई-घर सीमित रखा जाता था। आज के समय में बात पढ़ाई-लिखाई की हो या फिर स्पोर्ट्स की, हर जगह महिलाओं के हुनर का लोहा अब लोग मानने लगे हैं। ऐसे में यदि आपके घर में लाडली बिटिया आई है तो अभी से कुछ बातों को जहन में बिठा लें। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अपनी बिटिया को सशक्त बनाएंगे, ताकि आगे भविष्य में वो अपना और अपने आस-पास वाले लोगों का भी खास ध्यान रख पाएं।