फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Birla : अनन्या बिरड़ा कौन हैं जो कम उम्र में ही बनी महिला सशक्तिकरण की मिसाल, जानिए इनकी उपलब्धि

Sun, 27 Apr 2025 02:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अनन्या बिड़ला सिर्फ एक उद्योगपति की बेटी नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र सोच, मजबूत इरादों और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाली महिला हैं। उनकी कहानी हर उस लड़की को प्रेरित करती है जो अपने सपनों को सच करना चाहती है।
विज्ञापन
1 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram/ananyabirla
Ananya Birla : अनन्या बिड़ला एक ऐसी युवा महिला हैं जिन्होंने न सिर्फ अपने परिवार के बिजनेस नाम को आगे बढ़ाया, बल्कि खुद की अलग पहचान बनाकर यह साबित किया कि आत्मनिर्भरता और जुनून से कोई भी मुकाम पाया जा सकता है। वह एक सफल उद्यमी, गायिका, समाजसेविका और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत हैं। अनन्या बिड़ला सिर्फ एक उद्योगपति की बेटी नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र सोच, मजबूत इरादों और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाली महिला हैं। उनकी कहानी हर उस लड़की को प्रेरित करती है जो अपने सपनों को सच करना चाहती है। वह सच में महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं। आइए जानते हैं अनन्या बिड़ला के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram/ananyabirla
अनन्या बिड़ला का जीवन परिचय

अनन्या बिड़ला का जन्म 17 जुलाई 1994 को मुंबई में हुआ। वे भारत के जाने-माने उद्योगपति और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, लंदन से इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट में की है।
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram/ananyabirla
उद्यमिता की दुनिया में कदम

अनन्या ने मात्र 17 वर्ष की उम्र में माइक्रोफाइनेंस कंपनी "स्वतंत्रा माइक्रोफाइनेंस" की स्थापना की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण भारत की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कंपनी देश की सबसे तेजी से बढ़ती माइक्रोफाइनेंस संस्थाओं में से एक बन चुकी है और लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। बाद में उन्होंने "इक्वल" नामक एक काउंसलिंग और मेंटल हेल्थ सपोर्ट प्लेटफॉर्म भी शुरू किया, जो युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का कार्य करता है।

4 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram/ananyabirla
संगीत में भी सफलता

अनन्या एक ट्रेंड म्यूज़िक आर्टिस्ट भी हैं। उन्होंने अंग्रेज़ी में कई सिंगल्स रिलीज़ किए हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हुए। उनके गानों को प्लैटिनम और गोल्ड सर्टिफिकेशन मिला है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परफॉर्म भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : Instagram/ananyabirla
अनन्या बिड़ला क्यों हैं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

अनन्या बिड़ला आर्थिक रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसके लिए अनन्या की माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने हजारों महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने में मदद की है। उन्होंने "इक्वल" जैसी पहल से महिलाओं और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति खुलापन और जागरूकता बढ़ाई। एक बड़े बिजनेस घराने से होने के बावजूद उन्होंने खुद का रास्ता चुना और अपनी प्रतिभा से दुनिया को दिखाया कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें