Khushboo Patani : फिल्मों में एक्शन सीन करती अभिनेत्रियां कभी पुलिस तो कभी आर्मी अफसर के रोल में नजर आ जाती हैं। रील लाइफ में हीरो की तरह लोगों की जान बचाने वाली अभिनेत्रियों को देखकर लोग सिनेमा हाॅल में तालिया और सीटियां बजाते हैं लेकिन अगर ऐसा ही किरदार आपको असल जिंदगी में देखने को मिल जाए तो दिल से सलाम करने का मन करता है। असल जिंदगी में कई ऐसी महिलाएं हैं जो किसी सुपर हीरो से कम नहीं। गुंजन सक्सेना हो या नीरजा भनोट, इनकी कहानी तो सबने सुनी होगी, लेकिन क्या आपको खुशबू पाटनी के बारे में पता है?
सोशल मीडिया पर इन दिनों खुशबू पाटनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें हर कोई रीयल लाइफ हीरो मान रहा है। वह हैं भी हीरो। उनकी कहानी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। खुशबू पूर्व सैन्य अधिकारी हैं, जो भले ही अब सेना में कार्यरत नहीं है लेकिन उनके काम देश के नाम ही हैं। आइए जानते हैं खुशबू पाटनी के बारे में।