बेटियां सब स्कूल की पढ़ाई में टाॅप करती हैं तो उन्हें भावी डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी कर्मचारी के तौर पर देखा जाता है। कहा जाता है कि बेटियां बड़े पद पर होंगी लेकिन कम ही लोग उन्हें बतौर एक बिजनेस वुमेन के तौर पर देखते या कल्पना करते हैं। पुरुष प्रधान देश में किसी लड़की के लिए परिवार का बिजनेस संभालना आसान नहीं होता, फिर खुद का व्यापार करना तो और भी मुश्किल होता है। लेकिन महिलाओं ने अपनी काबलियत से इस सोच को हरा दिया। अब भारत की महिलाएं केवल पारिवारिक बिजनेस ही नहीं संभाल रहीं, बल्कि खुद का स्टार्टअप भी बड़ी समझदारी के साथ संभालती हैं। देश की कई ऐसी बिजनेस वुमेन हैं जिन्होंने कारोबार की दुनिया में अपना मुकाम हासिल कर लिया है। उन्हें देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक लोग जानते हैं। युवा उद्यमी महिलाओं के लिए इस कठिन लक्ष्य। को पाना आसान नहीं रहा होगा लेकिन अपनी प्रतिभा, सूझ बूझ से उन्होंने अपने सपने को पूरा करते हुए करोड़ो कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रेरणा दी। इन्हीं कारोबारी महिलाओं की सूची में किरण मजूमदार शाॅ, सावित्रि जिंदल, दिव्या गोकुलनाथ, लीना तिवारी का नाम शामिल है। आज हम आपको देश की पांच सबसे अमीर महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं फोर्ब्स सूची में शामिल भारत की पांच सबसे अमीर कारोबारी महिलाओं के बारे में।