5 best Female Teachers in India: भारत में 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इस दिन की शुरुआत भी एक शिक्षक के सम्मान में हुई, जिनका नाम डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन है। उनके जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। वहीं महिला शिक्षकों का जिक्र होते ही सबसे पहले ज्योतिबा बाई फुले का नाम याद आता है।
भारत के इन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का नाम इतिहास में दर्ज है लेकिन वर्तमान में भी कई महिला शिक्षिकाएं हैं जो बच्चों की पढ़ाई के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं। देश में अभी भी बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना आसान नहीं, किसी छात्र की पढ़ाई में गरीबी रुकावट बन जाती है, तो कुछ छात्रों को मुश्किल से भोजन मिल पाता है, ऐसे में ये शिक्षिकाएं स्कूल की चारदीवारी में पढ़ाने तक सीमित नहीं, बल्कि छात्रों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनकी परेशानी को कम करने का काम किया।
इन शिक्षिकाओं के असल जीवन की कहानी सच में सम्मान के लायक है। आइए जानते हैं देश की ऐसी ही महिला शिक्षिकाओं के बारे में जो पढ़ाई के क्षेत्र में अहम योगदान दे रही हैं।