Shardiya Navratri 2022: भारत में देवी की पूजा होती है। देवी मां के अनेक रूप हैं, कभी वह माता गौरी के रूप में गणेश जी का लालन पालन करती हैं तो कभी अपने भक्तों को बचाने के लिए माता दुर्गा और मां काली का रूप धारण कर लेती हैं। रसोई में गृहस्थ को भरपूर रखने के लिए माता अन्नपूर्णा हैं तो शिक्षा और ज्ञान का प्रसार करने के लिए माता सरस्वती का स्वरूप पूजनीय है। भक्त माता के इन सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के नौ दिन नवदुर्गा की उपासना होती है। ऐसे में हर नारी में भी देवी के यही रूप हैं। वह घर परिवार संभाल सकती हैं, तो देश और समाज के निर्माण में योगदान दे सकती हैं। राजनीति से प्रशासनिक क्षेत्र तक और रक्षा मंत्रालय से खेल जगत तक हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता इसका उदाहरण है। नवरात्रि के पावन पर्व पर खेल जगत में शामिल ऐसी ही भारत की नौ दमदार महिला खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो देश का मान बढ़ा रहीं।