Britain Prime Minister Liz Truss: ब्रिटेन को अपनी नई प्रधानमंत्री मिल गई है। बोरिस जॉनसन के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के चुनाव में भारतीय मूल के ऋषि सुनक का मुकाबला लिज ट्रस से हुआ। लिज ट्रस ने 81,326 मत हासिल किए, वहीं ऋषि सुनक को 60, 399 वोट मिले। ट्रस ने सुनक से जीत के बाद एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ब्रिटेन की 56 वीं प्रधानमंत्री बन गई हैं, साथ ही देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। उनसे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे ब्रिटेन की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। लिज ट्रस कंजर्वेटिव पार्टी की नेता हैं। पूरे देश का नेतृत्व करने जा रही लिज ट्रस के सामने कई चुनौतियां होगी। हालांकि इस पद तक पहुंचा भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं था। लिज ट्रस के यूके की पीएम बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। चलिए जानते हैं कि देश की सत्ता संभालने वाली प्रधानमंत्री लिज ट्रस कौन हैं, उनकी शिक्षा, करियर और यूके के पीएम बनने तक का सफर कैसा रहा। लिज ट्रस के बारे में जानें सबकुछ।