Navratri 2023: नवरात्रि के पर्व पर नवदुर्गा की पूजा की जाती है। यह पर्व नारी शक्ति का प्रतीक है। माता दुर्गा के सभी स्वरूप एक महिला के जीवन को प्रदर्शित करते हैं। महिला मां अन्नपूर्णा की तरह घर परिवार संभालती हैं, तो मां सरस्वती की तरह ज्ञान का प्रसार करती है। महिला आदिशक्ति मां दुर्गा और काली का रूप धारण कर सकती हैं तो वहीं मां लक्ष्मी की भांति सुख समृद्धि ला सकती हैं। भारत में ऐसी कई महिलाएं हैं जो परिवार संभालने के साथ ही देश संभाल रही हैं। इन महिलाओं की हिस्सेदारी दुनिया के बड़े उद्योग या कंपनियों में भी है। भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं, जो बतौर देश की बड़ी कंपनियों में बतौर सीईओ कार्यरत हैं। उद्योग जगत में अपने इनोवेटिव आइडिया और कुशल नेतृत्व के बल पर कंपनी और हजारों कर्मचारियों को ये महिलाएं बखूबी संभाल रही हैं। नवरात्रि के मौके पर जानिए देश की उद्योगपति महिलाओं के बारे में।