Navratri 2022: नवरात्रि के मौके माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवदुर्गा के सभी स्वरूपों का हर दिन पूजन किया जाता है। यह पर्व धार्मिक महत्व रखता है, साथ ही नारी शक्ति का भी प्रतीक है। नवरात्रि के नौ दिन और उपवास के अंत में कन्या पूजन के जरिए नारी के सम्मान को दर्शाया जाता है। देश की हर महिला कहीं न कहीं माता दुर्गा के नव स्वरूपों में नजर आ जाती हैं। आज भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। माता अन्नपूर्णा की तरह घर परिवार को संभालने के साथ ही आदिशक्ति की तरह देश की रक्षा और समाज कल्याण के दिशा में कार्य कर रहीं हैं। खेल जगत से लेकर राजनीति के क्षेत्र तक और रक्षा मंत्रालय से लेकर वित्त मामलों तक हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता पूर्वक देश का कार्य भार संभाल रही हैं। नवरात्रि के मौके पर मिलिए देश की नवदुर्गा से, जिन्होंने राजनीति के क्षेत्र में कमाया नाम और पहचान।