फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Girl Child Day 2025: आज है राष्ट्रीय बालिका दिवस, जानें इतिहास, महत्व और थीम

Fri, 24 Jan 2025 07:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए जानते हैं कि बालिका दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई। इस लेख में ये भी जानिए कि पहली बार कब और कैसे भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया और साल 2025 की थीम क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala
National Girl Child Day 2025: राष्ट्रीय बालिका दिवस लड़कियों के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह हमें याद दिलाता है कि समाज में लैंगिक समानता सुनिश्चित करने और लड़कियों को समान अवसर देने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए।  

भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिन समाज में बालिकाओं के अधिकार, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि बालिका दिवस मनाने की जरूरत कब और क्यों महसूस की गई। इस लेख में ये भी जानिए कि पहली बार कब और कैसे भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया और साल 2025 की थीम क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास - फोटो : Istock
राष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास
 
राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत भारत सरकार ने 2008 में की।  इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (Ministry of Women and Child Development) द्वारा लॉन्च किया गया। बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य लड़कियों के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है।

Republic Day 2025: देश की एकमात्र जगह पर लागू नहीं हुआ भारतीय संविधान, लोग मानते हैं खुद का कानून
विज्ञापन

3 of 5
बालिका दिवस का इंदिरा गांधी से संबंध - फोटो : अमर उजाला
24 जनवरी को ही क्यों मनाते हैं बालिका दिवस?

24 जनवरी को बालिका दिवस मनाने की वजह इंदिरा गांधी से संबंधित है। दरअसल, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 जनवरी 1966 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। एक बेटी के देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने पर इस खास दिन को बेटियों के नाम समर्पित करते हुए हर साल 24 जनवरी का दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

4 of 5
बालिका दिवस 2025 की थीम - फोटो : Istock
बालिका दिवस 2025 की थीम

हर साल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम तय करती है। साल 2024 बालिका दिवस की थीम "भविष्य के लिए लड़कियों का दृष्टिकोण" था। वहीं राष्ट्रीय बालिका दिवस 2025 की थीम है, ‘सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तीकरण’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय बालिका दिवस उद्देश्य और महत्व  - फोटो : Adobe Stock
राष्ट्रीय बालिका दिवस उद्देश्य और महत्व 
 
  • लैंगिक समानता को बढ़ावा देना।  
  • लड़कियों की शिक्षा के महत्व को रेखांकित करना।  
  • कन्या भ्रूण हत्या को रोकना।  
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों को प्रोत्साहित करना।  
  • महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करना।  
  • यह दिन समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देता है।  
  • सरकार की योजनाओं को जैसे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बालिका शिक्षा अभियान को प्रचारित करना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें