उसी तरह से सारे तरीके के पेमेंट भी ऑनलाइन हो जाते हैं। पति या बच्चों की मदद से ऑनलाइन पेमेंट करना सीखें। आजकल कुछ एप इतने आसान तरीके से भुगतान करने की सुविधा देते हैं जिन्हें आप चुटकियों में समझ सकती हैं। जिसकी मदद से बिजली के बिल का भुगतान, फोन को रिचार्ज करना जैसे काम आप स्वयं कर सकती हैं। इसके साथ ही ये भी सीखें कि इन्हें सेफ्टी के साथ कैसे चलाया जा सकता है ताकि किसी भी तरह की धोखधड़ी का शिकार न हो।
तो भले ही एक मां होने के नाते आपको सब पता हो लेकिन कुछ तकनीक से जुड़ी बातें अपने बच्चों से सीखकर आप जिंदगी को और आसान तरीके से जी सकती हैं और फिर आपको दूसरों पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा।