Miss India 2022 Sini Shetty Biography In Hindi: हाल में मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित हुआ। इस शानदार मुकाबले में 21 साल की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम किया। सिनी का मुकाबला 31 सुंदरियों से था, इन 31 प्रतिभागियों को पछाड़कर सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया पेजेंट जीत लिया। सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली हैं। खूबसूरती के साथ ही सिनी शेट्टी दिमाग से भी तेज हैं। वह एक होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई में भी सफलता हासिल करने वाली सिनी ने मॉडलिंग की राह पकड़ी और मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल राउंड तक पहुंच गईं। इन दिनों सिनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, उनकी शिक्षा, करियर और मॉडलिंग में आने के उनके सफर के बारे में।