International Women’s Day 2025: महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन केवल महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का मौका नहीं है, बल्कि उन्हें खास महसूस कराने का भी दिन है।
एक पुरुष के जीवन में उसकी साथी, पत्नी या प्रेमिका की भूमिका बहुत खास होती है, जो पुरुष को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसे में महिला दिवस के मौके पर अपने जीवनसाथी को खास महसूस कराएं। ऐसा करने के लिए कुछ आसान से तरीकों को आजमा सकते हैं, जो आपकी जीवनसंगिनी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।