फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women Day 2023: भारत की पांच उद्योगपति महिलाएं, जो बखूबी संभाल रहीं कंपनी और कर्मचारी

Wed, 08 Mar 2023 12:12 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पांच भारतीय महिला उद्योगपति - फोटो : iStock
International Women's Day 2023: भारत की महिलाएं अपनी काबिलियत के दम पर लगभग हर क्षेत्र में ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन और रक्षा मंत्रालय से लेकर राजनीति तक में महिलाएं अपना वर्चस्व स्थापित कर रही हैं। नौकरी से लेकर उद्योग और व्यवसाय का नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अपना और कंपनी का नाम रोशन कर रही हैं। कई महिला उद्योगपति हैं, जिन्होंने कंपनी की शुरुआत की और उसे एक बड़ा ब्रांड बना दिया। कई प्रोडक्ट ऐसे हैं, जिसे घर-घर में इस्तेमाल किया जा रहा है। इन प्रोडक्ट्स को महिला व्यवसायियों ने घर-घर तक पहुंचाने का काम किया है। महिलाएं उद्योग जगत में अपने इनोवेटिव आइडिया, कुशल नेतृत्व के बल पर कंपनी और हजारों कर्मचारियों को संभाल रही हैं। भारत की बेटियां पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र और समाज निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही पांच महिला उद्योगपतियों के बारे में, जो करोड़ों महिलाओं के लिए बन गई हैं प्रेरणा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नेहा कांत - फोटो : Social Media
नेहा कांत

नेहा कांत एक ऐसे ब्रांड की फाउंडर हैं, जो भारत की महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। अंडरगार्मेंट्स के लिए मशहूर ब्रांड की संस्थापक और चीफ रेवन्यू ऑफिसर नेहा कांत काॅर्पोरेट इंडिया में एक दशक से अपने अनुभव के बाद एफसीबी उल्का और एक मीडिया ग्रुप में काम किया। नेहा ने भारतीय इंटिमेट वियर बाजार में अच्छी फिटिंग, आरामदायक और फैशनेबल अंडरवियर के अभाव को समझते इसकी कमी को दूर करने के लिए खुद से शुरुआत करने का फैसला लिया। उनका कंपनी एक मशहूर ब्रांड में बदला, जहां ग्राहकों को स्टैंडर्ड कट, शेप और रंग के मुताबिक उत्पाद चुनने में मदद मिली।
विज्ञापन

3 of 6
रोशनी सनाह जयसवाल - फोटो : facebook
रोशनी सनाह जायसवाल

दिल्ली की रहने वाली रोशनी सनाह जायसवाल एक स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी की सीईओ हैं। रोशनी लगभग दो दशकों से खाद्य और पेय उद्योग से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने साल 2000 में बैंगलोर का पहला और भारत का पहला लाउंज बार खोला। 2002 में उनकी कंपनी बैंगलोर के तीन रेस्तरां चेन को खोलने के लिए उत्तरदायी थीं। वर्ष 2003 में रोशनी और उनकी टीम ने दिल्ली के कुतुब क्षेत्र में मशहूर बार को शुरू किया। वहीं कोरोना काल में उन्होंने स्वास्थ्य और सुरक्षा दृष्टि से जुड़े उत्पादों को एक कंपनी के अंतर्गत लाॅन्च किया।

4 of 6
मेधा सिंह - फोटो : facebook
मेधा सिंह

श्रीमती मेधा सिंह एक हर्बल ब्रांड कंपनी की सीईओ हैं। इस कंपनी के प्रोडक्ट्स आयुर्वेद और सौंदर्य चिकित्सा से संबंधित हैं। इस कंपनी का क्लीनिकल ट्रीटमेंट आयुर्वेदिक कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जो प्रशिक्षित सौंदर्य शास्त्रियों और विशेषज्ञों द्वारा बड़े पैमाने में त्वचा और बालों संबंधित समस्या से निपटने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
विनीता सिंह - फोटो : instagram/vineetasng
विनीता सिंह

टीवी रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन की जज रहीं विनीता सिंह एक कॉस्मेटिक कंपनी की सीईओ और सह-संस्थापक हैं। उनकी काॅस्मेटिक कंपनी काफी मशहूर ब्यूटी ब्रांड है, जो भारत में तेजी से बढ़ रहा है। आईआईटी मद्रास और आईआईएम अहमदाबाद से शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें जॉब के ऑफर मिले, लेकिन ऑफर को ठुकरा कर विनीता ने अपनी कॉस्मेटिक कंपनी की शुरुआत की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विनीता सिंह की नेट वर्थ करीब 8 मिलियन डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाल्गुनी नायर - फोटो : facebook/falguni.nayar.5
फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर ब्यूटी स्टार्टअप नायका की फाउंडर और सीईओ हैं। उनकी कंपनी के प्रोडक्ट्स बहुत सारी लड़कियां उपयोग में लाती हैं। फाल्गुनी ने मुंबई विश्वविद्यालय और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई पूरी की। बाद में कोटक महिंद्रा इन्वेस्टमेंट बैंक में 18 साल प्रबंध निदेशक के पद और कोटक सिक्योरिटीज में निदेशक के पद पर कार्य किया। साल 2012 में फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें