International Women's Day 2024 Wishes, Messgaes in Hindi : 8 मार्च को महिला दिवस है। इस दिन नारी शक्ति को नमन किया जाता है। महिलाएं हमारे समाज का अडिग स्तम्भ हैं, जिनके होने से समाज और राष्ट्र का निर्माण और विकास संभव हैं। महिलाएं घर-परिवार ही नहीं बनाती और संवारती, बल्कि राष्ट्र निर्माण में जिन महापुरुषों का योगदान रहा है, जारी है या होगा, उनके जन्म से पोषण तक का जिम्मा महिलाओं पर ही होता है।
एक शिक्षित और समझदार महिला परिवार को सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक तौर पर मजबूत बनाती है। वह देश को उन्नति के मार्ग पर ले जाती है। बीते दशकों में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है लेकिन कुछ जगहों पर आज भी भ्रूण हत्या, महिलाओं को पुरुषों के समान दर्जा, समान अवसर नहीं मिलते हैं। ऐसे में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें समाज में समान दर्जा दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।
महिला दिवस के मौके पर समाज को महिलाओं के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही नारी को उसके योगदान के लिए आभार व्यक्त करना चाहिए। यहां नारी शक्ति को सलाम करते हुए कुछ जागरूकता व प्रोत्साहन संदेश दिए जा रहे हैं, जो सभी को भेज महिला दिवस की शुभकामना दी जा सकती है।